गुरुग्राम: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक, 15 मामले रखे गए, 13 का हुआ समाधान

Jul 25, 2026 - 21:07
 0  3
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक, 15 मामले रखे गए, 13 का हुआ समाधान

गुरुग्राम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 एजेंडा रखे गए । इसमें 13 मामलों का मौके पर समाधान किया गया और दो मामलों को अगली सुनवाई के लिए रखा गया है। बिल्डर की ओर से सामुदायिक केंद्र जमीन बेचने का मामला प्रमुख रहा। जिसमें उपयुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है जो निर्धारित करेगी कि समिति में रहने वालों के लिए सामुदायिक केंद्र में किस दर से सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, सीपी शिवास कविराज, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह व एडीसी सोनू भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।