संकटमोचन हनुमान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का एसडीएम ने किया लोकार्पण

Jul 28, 2026 - 15:15
 0  38
संकटमोचन हनुमान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का एसडीएम ने किया लोकार्पण

सरोजनीनगर तहसील बार  एसोसियेशन के सौजन्य से निर्मित

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर तहसील में अधिवक्ता परिसर में कमलेश प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष, सरोजनी नगर तहसील बार एसोसियेशन के सौजन्य से पूर्व में संकटमोचन हनुमान मंदिर का नव-निर्माण कराया गया था। उक्त मंदिर किसान पथ की सर्विस लेन से भी जुड़ा होने के कारण अधिवक्ताओं तथा जनमानस बिना किसी कठिनाई / रोक टोक के दर्शन प्राप्त कर सके,मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार सर्विस लेन से भी जोड़ने का कार्य किया गया,जिससे क्षेत्रीय जनमानस भी अपने आराध्य की निर्विघ्न पूजा अर्चना कर सके।
       अधिवक्ता कमलेश प्रताप सिंह चौहान के अनुसार संकटमोचन मंदिर में क्षेत्रीय जनमानस अपने आराध्य की पूजा अर्चना के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा को दृष्टिगत रखते हुए,सरोजनीनगर तहसील बार एसोसियेशन के सौजन्य से मंगलवार को अभिषेक कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में सुखबीर सिंह तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही संगठन के महामंत्री एड. राजेन्द्र यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड.दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष एड.मनोज कुमार सहित समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं कनिष्क कार्यकारिणी सदस्यों के साथ भारी संख्या में अधिवक्तागणों की गरिमामयी उपस्थित बनी रही। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरान्त संगठन द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन परिसर में किया गया।