जनसंपर्क अभियान में जुटे आज़ाद समाज पार्टी के कर्मठ, जुझारू, वरिष्ठ नेता एडवोकेट अशरफ जमील
उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो : बिजनौर
किरतपुर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ व कर्मठ, जुझारू नेता एवं अधिवक्ता अशरफ जमील लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में उनकी सक्रिय सक्रियता के चलते पार्टी की संगठनात्मक पकड़ मजबूत होने की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है।
अधिवक्ता अशरफ जमील विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का प्रयास करते हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं और नए कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ाव भी बढ़ रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जनसंपर्क अभियान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में किरतपुर क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। वहीं समर्थकों का कहना है कि अशरफ जमील की सक्रियता और जनसंपर्क शैली के कारण वे नगर में लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।