धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से लौट रहे प्रदर्शनकारी

Jul 25, 2026 - 16:22
 0  46
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से लौट रहे प्रदर्शनकारी

कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस तक घायल
पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम जनपथ पर क्लेरिजेस होटल के सामने ड्यूटी पर थे। वहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे अचानक दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 

झड़प में डीसीपी घायल हो गए।
दिल्ली में पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया घायल हो गए।

118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल
हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान, ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के 118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात की।

सरदार पटेल विद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का लिया फैसला
राजधानी में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों का असर अब शिक्षण संस्थानों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सरदार पटेल विद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विद्यालय ने मंगलवार से अपनी सभी कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से चलाने का एलान किया है। अभिभावकों के लिए एक परामर्श जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सभी कक्षाएं नियमित समय-सारणी के अनुसार ही ऑनलाइन आयोजित होंगी। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि उनके बच्चे आभासी सत्रों में अनिवार्य रूप से शामिल हों। 
50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
सोमवार को हुई हिंसा में 50 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक कर्मी घायल हुए, जिनमें लगभग 10 आईपीएस और डीएएनआईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज कर रही है। पुलिस ने आज विभिन्न स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों व हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य व्यक्तियों की पहचान करेगी।

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल जारी रखी
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को घोषणा की कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के "संसद चलो" मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ने उन्हें तब तक भूख हड़ताल जारी रखने के लिए प्रेरित किया है जब तक कि युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें अस्पताल से ही उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। सफदरजंग अस्पताल से जारी एक बयान में वांगचुक ने कहा, "शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस क्रूरता से व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखकर मैंने फैसला किया है कि मैं तब तक अपनी भूख हड़ताल जारी रखूंगा जब तक कि युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या मुझे यहां अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती।" 06:49 PM, 20-Jul-2026
सीजेपी को विरोध स्थल से हटाया गया
पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को विरोध स्थल से हटा दिया है। संसद मार्च को आंसू गैस व लाठीचार्ज से रोका गया था। प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर फिर जमा हुए, नेता ने डटे रहने की बात कही। सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का मंच भी हटा दिया गया।

अफवाहों को न फैलाएं: दिल्ली पुलिस
सीपी/पीआरओ राजीव रंजन ने कहा, जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।'

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की
दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी/पीआरओ राजीव रंजन ने कहा, 'दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों के कानूनी निर्देशों का पालन करें।
05:39 PM, 20-Jul-2026
अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस के रवैये की आलोचना की। उन्होंने लाठीचार्ज, आंसू गैस और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार का उल्लेख किया। यादव ने कहा कि सरकार युवाओं की बड़ी संख्या का अनुमान नहीं लगा पाई, जो उसकी विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्षों से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। यही गुस्सा अब दिख रहा है।