हृदय गति रुकने से किरतपुर के भाजपा समर्थित सभासद रमन वाल्मीकि का निधन

Jul 27, 2026 - 12:34
Jul 27, 2026 - 13:57
 0  20
हृदय गति रुकने से किरतपुर के भाजपा समर्थित सभासद रमन वाल्मीकि का निधन
फ़ाइल फ़ोटो

किरतपुर। नगर पालिका परिषद किरतपुर के वार्ड संख्या-4 से भाजपा समर्थित सभासद रमन वाल्मीकि का रविवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रमन वाल्मीकि अपने मिलनसार स्वभाव, मेहनत और जनसेवा के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। इसी वजह से वे वार्ड संख्या-4 से भारी मतों से जीतकर सभासद चुने गए थे। सभासद होने के साथ-साथ वे निजी तौर पर विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य भी करते थे। अपने पीछे वे पत्नी और करीब डेढ़ वर्ष की एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उनके आवास पर पहुंच गए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों में विशाल पारचा, राजन वाल्मीकि, सोनू तोमर, संजय चौहान, अनुज अग्रवाल, सभासद कन्हैया राणा, सभासद मयंक अग्रवाल, सभासद अंकुश जैन, नगर पालिका के प्रधान लिपिक बाबू हसन मुस्तफा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

@akag उत्तम हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर