महिला के पत्थर होने की अफवाह पर उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने बताया भ्रम

0
IMG-20260131-WA0019
Spread the love

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो मैनपुरी। कुरावली के नगर के गिहार कॉलोनी के पीछे मोहल्ला फर्दखाना में शनिवार को एकांत में खेतों के बीच बने मकान में महिला के पत्थर होने की सूचना फैलते ही भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले को अफवाह करार दिया। जानकारी के अनुसार संजू पुत्र महाराज सिंह निवासी हीरापुर ने खेतों में मकान बना रखा है। शनिवार को संजू की पत्नी मिथलेश देवी के पत्थर बनने की खबर फैलते ही लोग मौके पर पहुँच गए। संजू का कहना था कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी और घर में रखी ढाई फीट की प्रतिमा की पूजा करती थी। शुक्रवार रात वह उसकी गोद में लेटी और सुबह पत्थर की बनी हुई दिखाई दी। संजू ने उस प्रतिमा को कमरे के कोने में रख दिया और दावा किया कि प्रतिमा ने वही साड़ी पहनी है जो उसकी पत्नी ने पहनी थी। सूचना पर नायब तहसीलदार अखिल गोयल और इंस्पेक्टर ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल पत्थर की मूर्तियाँ रखकर लोगों को भ्रमित करने का मामला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed