काशीराम शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्य भान सिंह, संगठन को मजबूत बनाने एवं बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर दिया जोर

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को मजबूती देने के उद्देश्य से रविवार को काशीराम शक्ति केंद्र के तहत तरफरा पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्य भान सिंह ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने एवं बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।
सत्य भान सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Jitendra

