हाथरस में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि -ग्रामीण पत्रकारों को एक मंच पर लाने में रहा अहम योगदान -निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता पर वक्ताओं ने दिया जोर

0
1003831788.jpg
Spread the love

1003831788.jpg

हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसो. उप्र. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शंभुनाथ पुरोहित के आवास पर पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पत्रकारों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शंभुनाथ पुरोहित ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। उन्होंने बाबू बालेश्वर लाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और ग्रामीण पत्रकारिता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जिलों समेत अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बनाए हुए है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर ने कहा कि पत्रकार को हमेशा निर्भीक और निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विष्णु नागर, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला महामंत्री गोविंद सिंह चौहान, नरेश सागर, साहिल, आकाश शर्मा, अतीक अहमद, छोटू पुरोहित सहित जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Aryavratt Chotu Purohit Shambhunath Purohit

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed