हाथरस रास्ते के विवाद में महिला के साथ मारपीट और छीना-झपटी,महिला हुई चोटिल पुलिस ने महिला के कराया डॉक्टरी परीक्षण:जांच में जुटी पुलिस

0
1002403218.jpg
Spread the love

1002403218.jpg

हाथरस रास्ते के विवाद में महिला के साथ मारपीट और छीना-झपटी,महिला हुई चोटिल पुलिस ने महिला के कराया डॉक्टरी परीक्षण:जांच में जुटी पुलिस

हाथरस सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीरनगर के पास रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौज करने के साथ-साथ छीना झपटी का भी गंभीर आरोप लगाया है, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ललतेश नामक महिला अपने पति और दो महीने की मासूम बच्ची के साथ अपने मायके वीरनगर से ससुराल भवानीपुर (थाना दादों, जनपद अलीगढ़) जाने के लिए निकली थी। पीड़िता का कहना है कि जब वे लोग वीरनगर से सासनी की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में गंदे नाले के समीप दो लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उन लोगों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट व छीना-झपटी की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और चांदी की कमरबंद छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। सासनी थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि रास्ते में से होकर निकलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई है। पीड़िता द्वारा लगाए गए छीनाझपटी के आरोप प्राथमिक तौर पर गलत पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

HIMANSHU KUSHWAHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed