21वीं वर्षगांठ पर झूम उठा अमेरिकन इंस्टीट्यूट, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग -रंगारंग प्रस्तुतियों, गेम्स और मॉडलिंग ने बांधा समां, विद्यार्थियों का दिखा आत्मविश्वास -व्यक्तित्व विकास और अंग्रेज़ी शिक्षा के लिए संस्थान का संकल्प रहेगा जारी : ललित धाकरे

हाथरस। इंस्टीट्यूट हाथरस ब्रांच में संस्था की 21वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान संस्थान परिसर तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर ललित धाकरे द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अमेरिकन इंस्टीट्यूट के सीनियर फैकल्टी मोहित चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वर्षगांठ समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने डांस, मॉडलिंग, कॉन्फिडेंस एक्टिविटीज़ एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
समारोह का संचालन अग्रिमा, शैल्जा, जानवी एवं प्रभा ने प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके आत्मविश्वास और मंच संचालन की सभी ने सराहना की। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
संस्था के डायरेक्टर ललित धाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकन इंस्टीट्यूट पिछले 21 वर्षों से विद्यार्थियों को बेहतर अंग्रेज़ी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों के लिए यादगार पल छोड़ते हुए शिक्षा और प्रतिभा के उत्सव का सुंदर संदेश दिया।
Jitendra



