26 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आरक्षी नागरिक पुलिस बैच 2025-26 की दीक्षांत परेड

32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
दिनांक: 26 अप्रैल 2026
26 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आरक्षी नागरिक पुलिस बैच 2025-26 की दीक्षांत परेड का आयोजन गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ, श्री श्याम नारायण सिंह, आईपीएस द्वारा मुख्य अतिथि श्री तरुण गाबा, आईपीएस, अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), लखनऊ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय ने परेड की सलामी ली एवं प्रशिक्षुओं की उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर आरक्षी अनुराग सिंह द्वारा मुख्य अतिथि से अनुमति प्राप्त कर परेड प्रारंभ किए जाने से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के उपरांत डिजिटल बड़ी स्क्रीन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों, दर्शकों व सभी परिवरीजनों को संबोधित कर उन्हें आशीर्वचन से लाभान्वित किया गया। परेड के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया।
प्रशिक्षण के दौरान हुई परीक्षाओ में अन्तः एवं बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रशिक्षुओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सेनानायक महोदय, एसडीआरएफ एवं 32वीं वाहिनी पीएसी, श्री श्याम नारायण सिंह, आईपीएस, उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, श्री जितेन्द्र कुमार, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक, श्री जितेन्द्र सिंह, शिविरपाल श्री सुनील कुमार, सूबेदार मेजर श्री कालिका सिंह सहित 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त फैमिली लाइन के निवासीगण एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के परिजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नवप्रशिक्षित आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह दीक्षांत परेड प्रशिक्षुओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतीक रही तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की सुदृढ़ एवं प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करती है।
Ashok Dwivedi

