भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता पर समाधान : डीएम

0
IMG-20260409-WA0018.jpg
Spread the love

IMG-20260409-WA0018.jpg

हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों के सम्मान में उनके गांव या नगर में पार्क निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि शहीद सैनिकों के नाम पर बनने वाले पार्कों के लिए शीघ्र स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि धनराशि प्राप्त होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। साथ ही सोल्जर बोर्ड चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर क्षेत्रों में बनने वाली सरकारी दुकानों के आवंटन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि दुकानों का निर्माण पूरा होने के बाद नियमानुसार भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा वरासत में मिले शस्त्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार कराई जाएगी।
भूतपूर्व सैनिकों की भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed