नगर पंचायत कार्यालय में तीन नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नगर पंचायत कार्यालय में तीन नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सासनी. नगर पंचायत कार्यालय सासनी के प्रांगण में मंगलवार की दोपहर को एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित किए गए तीन नए सभासदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के दौरान एसडीएम नीरज शर्मा ने दीपेश शर्मा, विपुल लुहाड़िया, कुलदीप चौहान नवनियुक्त नामित सभासदों को आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई। उन्होंने सभासदों से नगर के विकास और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी मौजूद रहे। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और नगर की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर पंचायत चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय और अधिशासी अधिकारी (EO) विकास जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर
डॉ. विकास सिंह,रिक्की गुप्ता,भानू प्रताप सिंह,आकाश वार्ष्णेय,सुरेंद्र वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह, अविनाश तिवारी,राजू सेठ, दीपेश वर्मा, अमरदीप, रजनेश कुशवाहा, शपथ ग्रहण के बाद सभी समर्थकों ने नवनियुक्त सभासदों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय ने सभी नवागंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नगर के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
MANOJ VAISHYA

