महाराणा प्रताप चौक पर गूंजे वीरता और स्वाभिमान के स्वर, विधायक अंजुला सिंह माहौर निधि से हुआ था चौक व प्रतिमा का निर्माण, जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

हाथरस, शनिवार। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को नगला भुस बाईपास तिराहे स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
बताया गया कि नगला भुस बाईपास तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक एवं प्रतिमा का निर्माण सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की विधायक निधि से कराया गया था। यह कार्य पिछले वर्ष पूर्ण हुआ था। क्षत्रिय समाज लंबे समय से हाथरस में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग विभिन्न जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाता रहा था। विधायक द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए चौक और प्रतिमा का निर्माण कराए जाने पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान (आगरा), सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, गौरव आर्य, राजेश सिंह गुड्डू, बृजेश चौहान, योगेंद्र गहलोत, नीरेश सिंह, अंकुर सिसोदिया, श्रीमती ललिता सेंगर, अंकित गौड़, रामवीर भैया, देवेंद्र चौहान, भूपेंद्र चौहान, भीकम सिंह चौहान, तपन जोहार, मथुरा प्रसाद गौतम, सूरज शाह, राजेंद्र धकरे, विवेक गुप्ता एवं विशेष कर्दम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।
Jitendra

