डाँ बीआर अंबेडकर शोभायात्रा में लगाए गए शिविर आयोजक गुडडू उर्फ रंगीला व टीम का हुआ स

0
1003780322-0.jpg
Spread the love

1003780323-1.jpg 1003780322-0.jpg

 

हाथरस में निकाली गई डॉ. बीआर अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान शहरभर में सामाजिक संगठनों एवं युवाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत शिविर लगाए गए थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूलमालाओं एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न शिविर आयोजकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसी क्रम में बांगला कॉलेज गेट पर लगाए गए स्वागत शिविर में भी शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यह शिविर गुडडू उर्फ रंगीला के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार ने शिविर के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं बाबा साहेब की प्रतिमा देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शेरसिंह, सत्य प्रकाश, योगेश कुमार, राजा एवं रवि कुमार नरेंद्र और गौरव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed