शिक्षक संघ ने प्रधानाध्यापक,इंचार्ज प्रधानाध्यक को बीएलओ से मुक्त करने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 6.12.43 AM
Spread the love

उत्तम हिन्दुस्तान ब्यूरो मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यक को बीएलओ के कार्य से मुक्त कराने के साथ ही 19 जनवरी को एसडीएम कार्यालय द्वारा ऐसे अध्यापकों पर की गई कार्यवाही को वापस लिया जाएं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने एसडीएम प्रसून कश्यप को ज्ञापन सौंपा है। घिरोर तहसील स्थित शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने एसडीएम प्रसून कश्यप को ज्ञापन देते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य ने बताया कि एकल विद्यालय के साथ ही प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यक को बीएलओ में कार्यरत कर दिया गया है। जिसके चलते शिक्षा प्रभावित हो रही है वही परिषदीय विद्यालयो मे कार्यरत इ. के कार्य से कार्य भुम्त रखा जाये । साथ ही 19 जनवरी को एसडीएम कार्यालय के द्वारा ऐसे अध्यापको पर की गयी कार्यवाही को वापस लिया जाये । देखा जाए तो परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कठोर श्रम करके नामांकन व विद्यालयों को निपुण बनाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं। जबकि कहीं-कहीं प्रधानाध्यापक को छोडकर पूरा स्टॉफ बीएलओ कार्य में लगा हुआ है। जिससे बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की आंशका है। साथ ही विद्यालय की वास्तविक स्थिति जाने बिना इंचार्ज प्रधानाध्यक, प्रधानाध्यापक को बीएलओ कार्य में न लगाया जायें साथ ही की गयी कार्यवाही भी वापस की जायें। वही ब्लाक अध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है। कि कई विद्यालय ऐसे है जहाँ प्रधानाध्यापक को छोड़कर सभी शिक्षकों को बीएलओ में कार्यरत कर दिया है। जिससे शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है। बच्चों की अधिक संख्या होने की वजह से एक शिक्षक को बच्चों संभालना असंभव है इस अवसर पर मेघ सिंह शाक्य,मनोज शाक्य, भूपेन्द्र कुमार,अतुल कुमार, प्रशांत भारती, दिनेश कुमार,मनोज कुमार, देवेन्द्र, लवकुश सहित आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed