केकेसी में आज से शुरू होगा ‘मेधा संवर्धन’, 1000 से अधिक छात्र दिखाएंगे प्रतिभा*

Oct 29, 2026 - 13:33
 0  13
केकेसी में आज से शुरू होगा ‘मेधा संवर्धन’, 1000 से अधिक छात्र दिखाएंगे प्रतिभा*

*केकेसी में आज से शुरू होगा ‘मेधा संवर्धन’, 1000 से अधिक छात्र दिखाएंगे प्रतिभा*
*लोकनृत्य, संगीत, फैशन शो समेत 22 प्रतियोगिताओं में हुनर का प्रदर्शन करेंगे विद्यार्थी*
लखनऊ, 
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में 24वीं महाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘मेधा संवर्धन-2026’ का आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा। ‘युवा शक्ति, सृजन व संस्कृति का संगम’ थीम पर आधारित इस दो दिवसीय आयोजन में महाविद्यालय के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय निदेशक, उच्च शिक्षा प्रो. अश्विनी मिश्रा करेंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे आयोजित समापन समारोह में संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश प्रो. बीएल शर्मा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, सुगम संगीत, नृत्य नाटिका, फैशन शो, संस्कृति स्टॉल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी सहित कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और कलात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
‘मेधा संवर्धन’ के विजेता प्रतिभागियों को दो और तीन नवंबर को आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालयी ‘दिव्यांकुर’ प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन केकेसी के नवीन भवन स्थित कॉमर्स ब्लॉक के उत्सव स्थल पर किया जाएगा।