धू धू कर जली 26 दुकाने, मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिए 10,10 हजार रुपए की दी सहायता राशि

0
1007429650.jpg
Spread the love

1007429650.jpg

धू धू कर जली 26 दुकाने, मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिए 10,10 हजार रुपए की दी सहायता राशि

लखनऊ। विधानसभा 170- सरोजनीनगर के अंतर्गत बारा बिरवां सब्जी मार्केट में शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते लगभग 26 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एम पी _कौशल किशोर के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा इस दुखद घटना के उपरांत अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित 26 व्यापारी साथियों को ₹10-10 हजार सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ और जिलाधिकारी से इन पीड़ितों की सहायता के लिए वार्ता की। साथ ही, पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि उनके लिए बिजली विभाग से मुआवजे की व्यवस्था और एलडीए से बात कर उनकी क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
इस दौरान पीड़ित व्यापारियों से संवाद कर उनके दर्द को साझा किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। यह केवल एक दुर्घटना ही नहीं, बल्कि कई परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावितों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें।
हम सब मिलकर इस संकट की घड़ी में अपने व्यापारी भाइयों के साथ खड़े हैं। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू , उप.जिलाधिकारी अंकित शुक्ला , पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह , गंगाराम भारती , प्रदीप मिश्रा, श्रीमती साधना गुप्ता , श्रीमती शिविता गोयल भी मौजूद रहे।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed