बिजनौर की तीरंदाज निष्ठा गुप्ता ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 712 अंक हासिल कर जीता स्वर्ण पदक

0
1000093520.jpg
Spread the love

1000093520.jpg

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। जिले की होनहार तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निष्ठा ने अंडर-15 बालिका वर्ग (कंपाउंड) में 720 में से 712 अंक अर्जित कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने बताया कि ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा गुप्ता ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के स्कोरिंग राउंड में निष्ठा ने 720 में से 712 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया और उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-15 वर्ग में नया नेशनल रिकॉर्ड भी स्थापित किया।
निष्ठा की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निष्ठा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि निष्ठा का चयन पूर्व में भारतीय तीरंदाजी जूनियर टीम के कैंप के लिए भी हो चुका है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
निष्ठा की इस सफलता पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

K A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed