राष्ट्रीय जाट महासभा ने उठाई जाट आरक्षण की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
1000093542.jpg
Spread the love

1000093542.jpg

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने किया।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग की अध्यक्ष के समक्ष केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग रखी। इस पर साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यह मांग उचित है और आयोग इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी गजेंद्र सिंह नीलकंठ, राष्ट्रीय महासचिव अजय पाल प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह नैन भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि आयोग स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई होने से जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

K A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed