सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की अहम बैठक, वार्ड को स्वच्छ बनाने पर जोर*

0
1011010939.jpg
Spread the love

1011010939.jpg

*सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की अहम बैठक, वार्ड को स्वच्छ बनाने पर जोर*
आज दिनांक 3/5/26 को सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने वार्ड के सुपरवाइजर एवं संबंधित सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वार्ड की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में सफाई व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पार्षद जी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में गंदगी, जलभराव अथवा कूड़ा जमा होने की शिकायत न मिले। सफाई कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
माननीय पार्षद ने कहा कि वार्डवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना उनका संकल्प है और इसके लिए निरंतर निगरानी एवं नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। बैठक के दौरान वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर वार्ड के सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed