हाथरस में आईसीएआई की मथुरा शाखा का टीडीएस पर ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित, सीए लोकेश वार्ष्णेय ने किया अध्यक्षता, वक्ताओं ने दिए तकनीकी व्याख्यान, अधिकारियों और सदस्यों ने की सराहना, आयोजन को बताया उपयोगी

0
1003754308.jpg
Spread the love

1003754308.jpg

हाथरस। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सी.आई.आर.सी. मथुरा शाखा द्वारा 30 अप्रैल 2026 को हाथरस स्थित ‘जेके डोनल रेस्टोरेंट’ में आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत टीडीएस (TDS) प्रावधानों पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा शाखा के चेयरमैन सीए लोकेश वार्ष्णेय ने की। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रोफेशनल अपडेट्स के महत्व पर जोर दिया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में गाजियाबाद से आए आरसीएम सदस्य सीए नितिन गुप्ता ने आयकर अधिनियम 2025 में टीडीएस से जुड़े नए एवं क्रांतिकारी बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नई दरों, संशोधित धाराओं तथा अनुपालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी जानकारी दी।
तकनीकी सत्र की अध्यक्षता सीए नितिन कुमार वार्ष्णेय द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन सीए दीपक शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया और अंत में सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
सेमिनार में हाथरस के अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सक्रिय भागीदारी की। प्रमुख उपस्थित सदस्यों में सीए गिरधर गोपाल अग्रवाल, सीए मनीष तालिबाल, सीए प्रवीण जैन, सीए दीपेश शर्मा, सीए गीतांश बिंदल, सीए योगेश अग्रवाल, सीए आशीष सिंगल, सीए अमन अग्रवाल, सीए आकाश दीप गुप्ता, सीए नितिन अग्रवाल, सीए भावना अग्रवाल, सीए शुभम अग्रवाल, सीए आयुषी अग्रवाल, सीए पुनम अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए नितिन वार्ष्णेय, सीए कृष्ण गोपाल वर्मा, सीए गगन वार्ष्णेय सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं समयानुकूल बताया। वक्ताओं द्वारा टीडीएस प्रावधानों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाए जाने की सराहना की गई, जिससे उपस्थित सभी पेशेवर लाभान्वित हुए।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed