जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम दिखे सख्त

0
20260408_165645.jpg
Spread the love

20260408_165645.jpg

पेयजल शिकायतें 48 घंटे में निस्तारित करने के निर्देश

हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज पेयजल सप्लाई, पाइप लाइन लीकेज और कनेक्शन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने सभी जूनियर इंजीनियर (जेई) को निर्देश देते हुए कहा कि लीकेज और पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी बैठक में जिन जेई के क्षेत्र में शिकायतें अधिक पाई जाएंगी, उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जाए और पात्र ग्रामवासियों को जल्द से जल्द पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों की मरम्मत पाइप लाइन डालने के बाद तत्काल कराना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जेई को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों से प्रत्येक सप्ताह संवाद करें और उनसे प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अधिशासी अभियंता जल निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित समस्त एई व जेई उपस्थित रहे।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed