सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

0
20260408_165415.jpg
Spread the love

20260408_165415.jpg

दो बाल अपचारी भी पकड़े गए, करीब 50 लाख के जेवर, नगदी, बाइक व असलहे बरामद

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के पास से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल की शाम गोपामऊ निवासी सराफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी अपनी दुकान बंद कर बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बाजार परुवा के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 अप्रैल की रात हरिहरपुर रोड पर पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांशु वर्मा, प्रशांत शुक्ला, तुषार रस्तोगी और सचिन कश्यप निवासी लहरपुर (सीतापुर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24,100 रुपये नकद, करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन और तीन तमंचे बरामद किए हैं। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेकी कर लोगों को निशाना बनाकर लूट की घटनाएं करते थे। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Sudhir Gangwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed