सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा संगठन आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर कमेटी का गठन, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

हाथरस। सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास और शिकायतों के निस्तारण को लेकर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संगठन ने नगर कमेटी का गठन किया है। मोहल्ला कर्र स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जॉनी राज ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
बैठक में डेनियल प्रिंस को आउटसोर्सिंग नगर अध्यक्ष तथा समाजसेवी राहुल बोहरे को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा अंशुल कुबेर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अर्जुन, राकेश और साजन कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अभिषेक और गौरव सोनी को उपमहामंत्री नियुक्त किया गया। मनीष, कपिल और बाबू चौहान को संगठन मंत्री बनाया गया। विपिन, बादशाह और राहुल को प्रचार मंत्री तथा अर्जुन भईया जी व सचिन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डेनियल प्रिंस ने कहा कि संगठन विभिन्न योजनाओं की निगरानी करते हुए सफाई कर्मियों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
महामंत्री राहुल बोहरे ने कहा कि संगठन सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सामाजिक उत्थान और कल्याण के लिए लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान सुशील कुमार, सचिन विष्णु समेत अन्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jitendra



