हाथरस के वार्ड 16 में नाली न होने से फैली गंदगी, बीमारियों का बढ़ा खतरा, सीर पोस्ट सोखना के लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, जल निकासी और नाली निर्माण की मांग

0
1003773409-0.jpg
Spread the love

1003773408-2.jpg 1003773412-1.jpg 1003773409-0.jpg

हाथरस के सीर पोस्ट सोखना वार्ड नंबर 16 में नाली निर्माण न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने गंदा पानी और मल-मूत्र जमा होने से क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लंबे समय से वार्ड में नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण बारिश और घरेलू पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गलियों और घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि वार्ड नंबर 16 में शीघ्र नाली निर्माण कराया जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और बीमारियों से राहत मिल सके।

क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। इस दौरान कमल सिंह विकास, सचिन, रामदास, बहादुर, धनीराम, नन्नू मल, प्रेम सिंह, कुंदन, केशव देव, सत्येंद्र कुमार, नीरज, कालू, बीपी शर्मा, रमेश चंद, राजू, मुकेश, राकेश, जीतू, भूपेंद्र कुमार, रवि, हरि ओम, हरिश्चंद्र, देवी राम शर्मा, सुभाष चंद्र, बॉबी शर्मा, पूरन चंद्र, प्रवीण रामपाल और महेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed