प्रकाश एकेडमी में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

0
541451.jpg
Spread the love

541451.jpg

​प्रकाश एकेडमी में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

​सासनी. आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित प्रकाश एकेडमी, सासनी में बुधवार को लगभग दस बजे उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान सासनी फायर स्टेशन प्रभारी पी.के. अल्वी और उनकी टीम, जिसमें अग्नि सुरक्षा सहायक लालाराम, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रभुदयाल सिंह और गौरव कुमार शामिल थे, ने विद्यार्थियों को बहुमूल्य जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। टीम ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया और सुरक्षा उपकरणों का लाइव प्रदर्शन करके दिखाया कि आग पर काबू कैसे पाया जाता है। ​विद्यालय के लगभग 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त की, बल्कि विशेषज्ञों द्वारा बताई गई सावधानियों को भी ध्यानपूर्वक समझा। संस्था के प्रधानाचार्य सुनील बाबू ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों अल्वी का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा सरकारी संस्थाओं द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले जन जागरूकता कार्यक्रमों में हमारा विद्यालय सदैव पूर्ण सहयोग करता रहेगा। ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से विकास कुमार, देवदत्त, निधि श्रोती, प्रतिभा शर्मा, शिखा अग्रवाल, हुमा, आरती शर्मा और शोभा शर्मा आदि शामिल थे

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed