भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

0
541705.jpg
Spread the love

541705.jpg

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,

सासनी. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना देर रात बसई काजी गांव के समीप स्टेशन रोड पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसई काजी निवासी 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन भी बदहवास हालत में घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया गया है कि नीरज अभी अविवाहित था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का हाथ बटाता था। उसकी इस असामयिक मृत्यु से गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed