भक्तिभाव के साथ निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

गंगा सप्तमी पर भक्तिभाव के साथ निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, हुआ भंडारा
सासनी. कस्बा में ‘गंगा सप्तमी’ का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तों ने भाग लिया।
गुरुवार तड़के ही श्रद्धालु कस्बे के प्रमुख मंदिरों पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। पंडित अभिषेक द्वारा विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों और झांझ-मजीरों की थाप पर भक्त “गंगा मैया की जय” और “हर-हर गंगे” के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य बाजारों, मोहल्लों और गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान भक्तों द्वारा गाए गए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी के समापन पर आयोजित सत्संग में वक्ताओं ने गंगा सप्तमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन माँ गंगा स्वर्ग से भगवान शिव की जटाओं में उतरी थीं। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवनधारा और मोक्षदायिनी हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। फेरी के समापन के पश्चात आरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। इस आयोजन में कस्बे के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ युवा और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पंडित अभिषेक उपाध्याय, प्रकाश चंद्र शर्मा, डॉ लोकेश, दीपेश, तुषार उपाध्यक्ष, ललित शर्मा, नरेंद्र जयसवाल, निशांत दीक्षित , सुमित सोनी, राहुल वर्मा,टीटू दिवाकर, ध्रुव वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, बबलू शर्मा, अंशु शर्मा, नीता गुप्ता, कांता वार्ष्णेय खलीफा, विशाल गुप्ता, ललित वर्मा, मिल्की गेंदा लाल, प्रदीप गुप्ता, रिक्की गुप्ता,आदि सैकड़ो भक्तजन मौजूद थे.
MANOJ VAISHYA

