पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
सासनी. विजयगढ़ रोड़ स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने सुंदर पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि सीनियर वर्ग के छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, जानशी तथा नव्या द्वितीय साक्षी व प्रेरणा तृतीय स्थान पर तथा जूनियर वर्ग में शिखा प्रथम रुद्र, शिवांशी द्वितीय तथा निगार तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के डायरेक्टर आकाश सिंह व माधुरी राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, जैसे पानी की बचत, प्लास्टिक का कम उपयोग और अधिक से अधिक पौधे लगाना। उप प्रधानाचार्य प्रमोद प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से ईको फ्रेंडली उत्पाद उपयोग करने की सलाह दी। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक के पी सिंह, आयुष, पंकज, राजश्री, विवेक, रेहान, रोहित, वसुधा आदि का सहयोग रहा।
MANOJ VAISHYA

