आईआईटी बॉम्बे में एमएससी गणित में चयनित होकर हर्ष कश्यप ने बढ़ाया जनपद का मान

0
1000093997.jpg
Spread the love

1000093997.jpg

आईआईटी बॉम्बे में एमएससी गणित में चयनित होकर हर्ष कश्यप ने बढ़ाया जनपद का मान

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर निवासी हर्ष कश्यप ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (आईआईटी बॉम्बे) में एमएससी गणित में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।
हर्ष कश्यप, किसान राजपाल कश्यप के पुत्र हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 128वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में हर्ष वर्धमान कॉलेज, बिजनौर में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, बिजनौर से पूरी की है।
हर्ष ने बताया कि आईआईटी बॉम्बे देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक है और यहां अध्ययन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
हर्ष कश्यप का सपना देश की सेवा कर समाज में सकारात्मक योगदान देना है।

K A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed