बिजनौर: पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, संगठन मजबूत करने पर जोर : भीम सेन हल्दिया

0
1000094027.jpg
Spread the love

1000094027.jpg

बिजनौर: पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, संगठन मजबूत करने पर जोर : भीम सेन हल्दिया

ब्यूरो चीफ : बिजनौर

बिजनौर। सोमवार को प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं मण्डल प्रभारी मुरादाबाद भाईचारा भीम सैन हल्दिया के आवास पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद का आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक के दौरान आगामी वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी का गठन मजबूत करना होगा। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों में मजबूती से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

K A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed