हाथरस पुलिस का IGRS में लगातार परचम, छह माह से प्रदेश में नंबर-1 रैंकिंग बरकरार

जनपद हाथरस पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए IGRS (जनसुनवाई–समाधान पोर्टल) पर लगातार छठे माह भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अप्रैल माह में भी जनपद ने आमजन की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी IGRS व्यवस्था के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रत्येक माह की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री स्तर से की जाती है और उसी के आधार पर जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होती है।
जनपद के सभी थानों ने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान बनाए रखा है। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों के मौके पर जाकर निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
मौके पर जाकर निस्तारण पर जोर :
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान कर रहे हैं। प्रत्येक निस्तारण की फोटो और लोकेशन आधारित रिपोर्टिंग को अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
फीडबैक व्यवस्था से बढ़ी जवाबदेही :
IGRS फीडबैक सेल द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता का आकलन किया जा रहा है। फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों की सराहना :
पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर समस्त पुलिस बल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण बनाए रखने के निर्देश दिए।
Jitendra

