सहपऊ ब्लॉक के मेधावियों का हुआ सम्मान, बेटियों ने लहराया परचम, बनी टॉपर, श्री आरके त्यागी इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

0
1003780742-0.jpg
Spread the love

1003780744-2.jpg 1003780743-1.jpg 1003780742-0.jpg

हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव बासवित्ता स्थित श्री आरके त्यागी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में छात्राओं की शानदार उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सहपऊ ब्लॉक टॉपर अंशिका यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुमकुम यादव ने 89 प्रतिशत, मनीष कुमार ने 85 प्रतिशत, मुस्कान ने 84 प्रतिशत, काजल यादव एवं काजल माथुर ने 83-83 प्रतिशत, वंदना ने 79 प्रतिशत, अंशु ने 78 प्रतिशत तथा दिव्या रौतेला ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम हाथरस तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इसके अलावा सहपऊ ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, मंडल अध्यक्ष सहपऊ संदीप सिसोदिया और थाना सहपऊ की टीम भी उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही छात्र-छात्राएं सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी ने कहा कि जिन अभिभावकों के पास बच्चों की फीस देने में असमर्थता है, उनके लिए विद्यालय में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। कई छात्र वर्तमान में भी बिना शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य संसाधनों के अभाव में प्रभावित न हो। अंत में विद्यालय के मैनेजर जितेंद्र त्यागी ने सभी का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed