सादाबाद में राष्ट्रीय लोकदल की अहम बैठक, डॉ. गनी खान बने नगर अध्यक्ष, संगठन को मिली नई दिशा, 10 दिन में कमेटी गठन के निर्देश, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय उपस्थिति

सादाबाद। सादावाद नगर में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सुआ पहलवान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. गनी खान को राष्ट्रीय लोकदल का सादाबाद नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
डॉ. गनी खान के मनोनयन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का संकेत बताया। बैठक में मौजूद नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सादाबाद नगर में राष्ट्रीय लोकदल का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. गनी खान को निर्देश देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 10 दिनों के भीतर सादाबाद नगर की नई संगठनात्मक कमेटी का गठन किया जाए, ताकि पार्टी का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल की वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, राजकुमार प्रधान, सोनू चौधरी, मुकीम कुरैशी, सानू कुरैशी, अकरम कुरैशी, शेर खान, जाकिर खान, सोहेल खान, इकरार पहलवान, वकील कुरैशी, राज़ुद्दीन कुरैशी, सद्दाम हुसैन, नकिम कुरैशी, नईम कुरैशी, हाशिम कुरैशी, नसरुद्दीन अब्बास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jitendra



