हाथरस : गिजरौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री गुरुजी शाखा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, -स्वयंसेवकों ने किया योग-व्यायाम व शारीरिक कौशल का प्रदर्शन

0
1003707497.jpg
Spread the love

1003707497.jpg

हाथरस : गिजरौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री गुरुजी शाखा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न,

-स्वयंसेवकों ने किया योग-व्यायाम व शारीरिक कौशल का प्रदर्शन

 

हाथरस। गिजरौली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने चंदन-तिलक के साथ योग, व्यायाम, दंड प्रहार, नियुद्ध आदि शारीरिक कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक जय किशोर एवं नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जय किशोर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शाखा व्यक्ति निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शाखा के माध्यम से सामाजिक समरसता विकसित होती है तथा स्वयंसेवक आपसी सहभागिता के साथ एक-दूसरे के परिवारों से भी जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में शाखा सक्रिय रहती है, वहां संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण होता है।
उन्होंने आगे कहा कि संघ समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा अपने शताब्दी वर्ष के अंतर्गत “पंच परिवर्तन” के माध्यम से संस्कारित समाज निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वदेशी, स्वधर्म, स्वराज, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन सह नगर कार्यवाह अमित गौतम ने किया।
इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, नगर सह सेवा प्रमुख राजू, शरद तिवारी, रामहरी चाहर, अशोक गौड़, कृष्ण गोपाल, अरविंद, हरेंद्र सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed