लक्ष्य फाउंडेशन की सराहनीय पहल : निशा लोधी को विवाह हेतु 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान

लक्ष्य फाउंडेशन की सराहनीय पहल : निशा लोधी को विवाह हेतु 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान
हाथरस। लक्ष्य फाउंडेशन, हाथरस टीम द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सहायता की गई। यह पहल श्री अमर पाल सिंह लोधी (IRS), अपर आयुक्त, भारत सरकार के नेतृत्व में की गई।
इस दौरान निशा लोधी, पुत्री श्रीमती विमलेश देवी को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। बताया गया कि निशा के पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा था। आगामी 24 अप्रैल को निशा के विवाह को देखते हुए यह सहायता उनके परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत, जिलाध्यक्ष शेखर राजपूत, महामंत्री धर्मवीर सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह लोधी, हरवीर सिंह, योगेंद्र राजपूत, शिव सिंह प्रधान, मानपाल प्रधान, शेर सिंह, कृष्णकांत कौशिक, वीरेश शर्मा, रिंकू शर्मा, शिव कुमार सहित लक्ष्य फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा की गई यह पहल समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाली बताई जा रही है।
Jitendra

