भारत के 345 रन के जवाब में श्रीलंका 6 विकेट पर 144 रन तक पहुंचा,

0
1011083187.jpg
Spread the love

1011083187.jpg

  1. खराब मौसम के कारण रेडिएंट कप टेस्ट ड्रॉ, श्रीलंका ने खेल भावना दिखाते हुये भारत को सौंपी ट्रॉफी भारत के 345 रन के जवाब में श्रीलंका 6 विकेट पर 144 रन तक पहुंचा, मुनाफ पाटला बने मैन ऑफ द मैच दिल्ली (होराना)। रेडिएंट कप अंतरराष्ट्रीय टेस्ट पैरा क्रिकेट सीरीज का मुकाबला खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। आरोन कंट्री क्लब, होराना में डिसेबिलिटी क्रिकेट श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए मैच को लगातार बारिश और खराब रोशनी के कारण ड्रॉ घोषित करना पड़ा। दूसरे दिन लंच के बाद खेल बार-बार रुका और अंत में दोनों कप्तानों की सहमति से मैच अनिर्णीत रहा। श्रीलंका के कप्तान ने खेल भावना दिखाते हुए ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंप दी। पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 345 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत तेज रही। कप्तान धनुषका वीराकोड़ी ने पहले ओवर में 16 रन जुटाए, लेकिन तीसरे ओवर में चिराग गांधी की इनस्विंग पर बोल्ड हो गए। सनी उदुगामा ने 51 गेंदों पर 6 रन बनाए और राजेश जद्दू का शिकार बने। संजीता ने 61 रन की पारी खेली, मगर मोहसिन शेख ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसरो 16, गायान गुणारत्ने 9 रन बनाकर आउट हुए, सुपन खाता नहीं खोल सके। तीनों विकेट कप्तान सैयद शाह अजीज ने लिए। भारत के 345 रन के जवाब में श्रीलंका 6 विकेट पर 154 रन ही बना सका। शतकीय पारी खेलने वाले मुनाफ पाटला मैन ऑफ द मैच रहे। पुरस्कार वितरण में अंतरराष्ट्रीय स्पिरिचुअल स्पीकर आशिम खेतरपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारतीय कप्तान सैयद शाह अजीज ने कहा कि मौसम साफ रहता तो जीत पक्की थी। श्रीलंका के कप्तान कुंज ने कहा कि पहला टेस्ट यादगार रहा और सफल आयोजन के लिए हारून रशीद का धन्यवाद दिया। मैच में अंपायर भारत के नागेंद्र सिंह और श्रीलंका के निशंक रहे।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed