हाथरस में भीषण गर्मी में एआरटीओ कार्यालय की सराहनीय पहल एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने कार्यालय परिसर में रखवाया मटका जल, आमजन को मिल रही राहत

0
1003810739-0.jpg
Spread the love

1003810727-1.jpg 1003810739-0.jpg

 

 

हाथरस। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एआरटीओ कार्यालय में सराहनीय पहल की गई है। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद द्वारा कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों के लिए शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था कराई गई है। कार्यालय परिसर में मटका जल रखवाकर लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी आमजन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्यालय परिसर में मटका जल की व्यवस्था कराई, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
कार्यालय पहुंचे लोगों ने इस पहल को जनहित में बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस प्रकार की सुविधाएं लोगों को बड़ी राहत देती हैं। लोगों ने एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था मानवता और सेवा भावना का परिचायक है।
एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कार्यालय आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed