मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई लाठी-डंडों से मारपीट, चार लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

0
696187-0.jpg
Spread the love

696186-1.jpg 696187-0.jpg

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई लाठी-डंडों से मारपीट, चार लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

-सरकारी नाली पर कब्जे के आरोप से भड़का विवाद

 

उत्तम हिन्दुस्तान, संवाददाता सासनी

मनोज वार्ष्णेय

सासनी. क्षेत्र के गांव रूदायन में मंगलवार को मेड़ और सरकारी नाली काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत तक पानी ले जाने के रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी एक पक्ष पर आरोप है कि उसने खेत के किनारे बनी सरकारी नाली और उसकी मेड़ को काटकर अपने खेत में मिला लिया। इससे दूसरे पक्ष को खेत तक सिंचाई का पानी ले जाने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले विवाद कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में मामला उग्र हो गया।
चीख-पुकार सुनकर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते खेत रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से गगन, बादल पुत्र शिवकुमार और शिवकुमार घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से जसवंत पुत्र होडिल सिंह घायल हुए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी भेजा गया। चिकित्सकों ने गगन की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ VAISHYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed