भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए 101 पानी की टंकियों का लोकार्पण, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विहिप के सेवा अभियान की डीएम-एसपी ने सराहना, जनपद भर में टंकियां स्थापित कर राहत देने की पहल

0
1003753505.jpg
Spread the love

1003753505.jpg

हाथरस। भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों एवं गौवंश के सामने उत्पन्न जल संकट को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत (जनपद हाथरस) द्वारा “101 पानी की टंकियों के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। सेवा, संवेदना और मानवता से प्रेरित इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, गौमाता एवं प्रभु श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अतुल वत्स ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि जीवों के प्रति करुणा और सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा ऐसे कार्यों में जनसहभागिता जरूरी है।

मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने भी इस अभियान को जनहित व पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि “जीव सेवा ही ईश्वर सेवा है और सेवा ही संगठन की शक्ति है।”

इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नारियल फोड़कर 101 पानी की टंकियों का विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ टंकियों की स्थापना की गई, जिससे पशु-पक्षियों को राहत मिल सकेगी।

जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed