मुरसान में रिहायशी कॉलोनी में अवैध कबाड़ फैक्ट्री से लोगों में रोष, जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग

0
1003753300-0.jpg
Spread the love

1003753295-2.jpg 1003753296-1.jpg 1003753300-0.jpg

  • जनपद हाथरस के मुरसान क्षेत्र स्थित सादाबाद अड्डा की बुद्ध विहार कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उनके घर के समीप एक व्यक्ति द्वारा पिछले लगभग पांच महीनों से रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का कारखाना संचालित किया जा रहा है।
    शिकायत के अनुसार, यह क्षेत्र पूर्णतः आवासीय घोषित है, जहां इस प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना नगर योजना एवं जोनिंग नियमों का उल्लंघन है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति दबंगई के बल पर यह कार्य कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    निवासियों का कहना है कि कारखाने से निकलने वाला धुआं और मशीनों का तेज शोर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा, बाहरी व्यक्तियों के लगातार आने-जाने से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। वहीं, माल की लोडिंग-अनलोडिंग और अवैध पार्किंग के कारण कॉलोनी की संकरी गलियां अक्सर जाम रहती हैं।
    स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस संबंध में पहले भी मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके का निरीक्षण कर तत्काल अवैध फैक्ट्री को बंद कराया जाए, ताकि रिहायशी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed