एनसीईआरटी पुस्तकों के आदेश की उड़ रही धज्जियाँ, निजी किताबें खरीदने को मजबूर अभिभावक, कांग्रेस कमेटी सौंपेगी डीआईओएस को ज्ञापन, उठाया जनहित का मुद्द

0
1003691407.jpg
Spread the love

1003691407.jpg

हाथरस। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दिनांक एक अप्रैल 2026 को जारी कथित आदेश में सभी यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों को केवल NCERT की पुस्तकों को मुख्य पाठ्य सामग्री के रूप में अपनाने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में नियमों का उल्लंघन करने पर विद्यालयों की मान्यता रद्द किए जाने की चेतावनी भी शामिल बताई गई है।
हालांकि शिकायतों के अनुसार कई विद्यालय इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावकों में असंतोष और आर्थिक बोझ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इस मामले को लेकर Indian National Congress की शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने आरोप लगाया है कि सरकार और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं, जबकि विद्यालय संचालक मनमानी कर रहे हैं।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि इस विषय को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा और कार्रवाई की मांग करेगा।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed