हाथरस में पेट्रोल पम्पों पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, फायर टीम ने दिया सुरक्षा का प्रशिक्षण

0
1003695660.jpg
Spread the love

1003695660.jpg

“अग्निशमन सेवा सप्ताह” के तहत जनपद हाथरस में पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त रूप से पेट्रोल पम्पों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान खेमका ऑटोमोबाइल्स, बॉके लाल हीरा लाल एचपी डीलर, श्री गिर्राज ऑटोमोबाइल्स सहित विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर पहुंचकर कर्मचारियों को आग लगने की संभावनाओं और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही फायर एक्सटिंग्यूशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, परिसर में धूम्रपान पर रोक लगाने और आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। इस दौरान पेट्रोल पम्पों पर मोबाइल के सीमित उपयोग, ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशामक उपकरणों की नियमित जांच और इमरजेंसी निकास मार्ग को साफ रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा कर्मचारियों को इंजन बंद कराकर ही पेट्रोल-डीजल भरने, बिजली की फ्लेमप्रूफ व्यवस्था बनाए रखने और आग लगने की स्थिति में तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करने के निर्देश भी दिए गए। आपात स्थिति में फायर सर्विस (101) और पुलिस को तत्काल सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
अभियान के अंत में सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed