बुजुर्ग फरियादी की शिकायत पर तत्काल जिला पूर्ति कार्यालय पंहुचे डीएम अतुल वत्स, अंत्योदय राशन कार्ड में देरी पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

0
1003774059-0.jpg
Spread the love

1003774061-1.jpg 1003774059-0.jpg

 

हाथरस। जिला अनुश्रवण समिति (गौ संरक्षण) की बैठक के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक फरियादी द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनने में देरी की शिकायत पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बिना विलंब जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों—आयुध अनुभाग, वीआईपी सहायक/प्रकीर्ण लिपिक कार्यालय, जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय तथा राजस्व अभिलेखागार कक्ष—की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नकल प्राप्त करने के आवेदनों, निर्धारित शुल्क व्यवस्था, नकल रजिस्टर एवं संबंधित पंजिकाओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध होनी चाहिए तथा प्रत्येक नकल वितरण के उपरांत आवेदक के हस्ताक्षर पंजिका में अनिवार्य रूप से लिए जाएं, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में सम्मानपूर्वक एवं सरलता के साथ सेवाएं उपलब्ध हों। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण को गंभीरता से लिया जाए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और प्रशासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं पटल सहायक मौजूद रहे।

Jitendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed