टोडीफतेहपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन जायसवाल ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
टोडीफतेहपुर। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक पवन जायसवाल के नेतृत्व में कस्बे में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना प्रभारी निरीक्षक पवन जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध एवं अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी।