कल्पना गोयल बनीं महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष

महाराजा अग्रसेन जयंती पर सामाजिक एकता और सेवा के आदर्शों को किया याद

Oct 11, 2026 - 15:45
 0  15
कल्पना गोयल बनीं महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष

उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो बिजनौर


चांदपुर। (राजीव अग्रवाल)। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महिला अग्रवाल सभा चांदपुर की बैठक साधना सिंघल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कल्पना गोयल को महिला अग्रवाल सभा की नई अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के समाज कल्याण, सामाजिक सद्भाव और सेवा के आदर्शों को याद किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नीरू गुप्ता ने की, जबकि संचालन साधना सिंघल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा की सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्पण कर किया। इसके बाद सदस्यों ने अग्रवाल ध्वज गान प्रस्तुत कर महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई।
इस अवसर पर विजय अग्रवाल, सुधा मित्तल और शशि मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के समाज कल्याण से जुड़े कार्यों और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों पर प्रकाश डाला। मंजू मित्तल और मीनू गर्ग ने उनके प्रसिद्ध ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत की जानकारी देते हुए इसके सामाजिक सहयोग और परस्पर सहायता के संदेश को बताया। वहीं, रति गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया।
बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर भी सदस्यों ने उत्साह व्यक्त किया।
बैठक के अंतिम चरण में सर्वसम्मति से कल्पना गोयल को महिला अग्रवाल सभा चांदपुर का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कंचन गर्ग, मधु, सुषमा अग्रवाल, कनक गर्ग, मीनाक्षी अग्रवाल, वैशाली, नेहा, पूजा, शिवा सहित सभा की अनेक सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

@akag उत्तम हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर