चांदपुर में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत
उत्तम हिंदुस्तान ब्यूरो
चांदपुर। श्रीराम सेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को नगर में श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ मां देवी मंदिर से हुआ। कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता रॉकी, उपाध्यक्ष अमित गोयल और कमेटी के सदस्यों ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा सरगम सिनेमा, बाजार बजरिया, ढाली बाजार, नेहरू चौक और फव्वारा चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा दशरथ जी, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ और सुमंत की झांकियों के साथ पंजाब बैंड और अखाड़े ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान दान-धर्म प्रचारिणी मंदिर सुधारसभा समिति की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समिति के मोहित अग्रवाल, जगत शर्मा, राजीव अग्रवाल (टीनू), राजीव अग्रवाल, सतेंद्र चंद्रा, अनिल अग्रवाल, मोहित जिंदल, दीपक गर्ग, मनोज शर्मा, आशय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आदित्य, चंदन सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। श्रीराम सेवक मंडल कमेटी के सदस्यों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजकुमार बंसल, सुधीर अग्रवाल, ब्रजेश कौशिक, सरदार अच्छन सिंह, विश्वास गुप्ता, अवनीश त्यागी, सजल कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार, वाशु गुप्ता, शुभम बंसल, विपुल तायल, विमल अग्रवाल, आशु गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।