सिंह पर सवार अष्टभुजा धारण कर कूष्माण्डा स्वरुप में* 

Oct 14, 2026 - 13:54
 0  2
सिंह पर सवार अष्टभुजा धारण कर कूष्माण्डा स्वरुप में* 

*सिंह पर सवार अष्टभुजा धारण कर कूष्माण्डा स्वरुप में* 
*मां कल्याणी का दर्शन प्राप्त कर भक्त हुए निहाल*

*मां के दरबार में हुए भजन कीर्तन का आयोजन, शतचंडी महायज्ञ एवं बच्चों का कर्ण छेदन संस्कार*


नवरात्रि महोत्सव के चतुर्थी दिवस पर शक्तिपीठ माँ कल्याणी देवी की कूष्माण्डा स्वरूप के भव्य श्रृंगार के दर्शन हेतु सायं 6 बजे से मध्यरात्रि तक भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तजन कतारबद्ध होकर माँ के चमत्कारी एवं आकर्षक श्रृंगार का दर्शन कर कृतकृत्य हो गये। अध्यक्ष पंडित सुशील पाठक ने माँ की महाआरती सायं 7 बजे की गयी। 

इसके पूर्व प्रातः 5:15 बजे महामंत्री पंडित श्याम जी पाठक के द्वारा विधि विधान पूर्वक मां कल्याणी देवी का मंगला आरती उतारी तत्पश्चात दर्शन-पूजन का क्रम मध्याह्न 1 बजे तक चला। और माँ का पूजन एवं महाभिषेक किया गया। माँ के प्रांगण में अनेक मुंडन व कर्णछेदन संस्कार भक्तों ने अपने बच्चों के करवाये। शतचण्डी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 15 अक्टूबर गुरुवार, पंचमी को माँ कल्याणी जी का श्रृंगार भगवती स्कन्दमाता के स्वरूप में किया जायेगा। माँ चतुर्भुजी स्वरूप में अपनी गोद में जडानन जी को बैठाये सिंह के ऊपर आसीन रहेंगी। माँ का श्रृंगार रत्नजड़ित आभूषणों एवं बहुरंगी पुष्पों के द्वारा किया जायेगा, मंदिर के गर्भगृह की बहुत सुंदर सज्जा की जायेगी। भारी भीड़ के कारण नवरात्रि मेले की व्यवस्था में पंडित संतोषानंद महाराज, अनिल पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, राजेश केसरवानी सुधीर पाठक महेंद्र तिवारी, आदि लगे रहें।