पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए: डीएम

0
1010873427.jpg
Spread the love

1010873427.jpg

  • पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए: डीएम हल्द्वानी।पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।यह निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय सभागार में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेते हुए कही।डीएम ने कुछ पूर्व सैनिक के सशस्त्र लाईसेन्स के यूआईएन नम्बर न होने तथा अन्य राज्यों से लाईसेन्स जारी होने के कारण उत्पन्न समस्या का समाधान करते हुए कहा कि यूआईएन नम्बर एनओसी सहित मिलने पर ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है तथा सम्बन्धित राज्य से लाईसेन्स निरस्त कराने की दशा में आवश्यकता के आधार पर नवीनतम लाईसेन्स जारी किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक संगठन भीमताल को आवंटित भूमि से नियमानुसार अवैध कब्जा हटाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।उन्होंने रा.इ.कॉ.प्यूडा से स्व.जगन्नाथ दुर्गापाल स्वतन्त्रता सेनानी के जन्म स्थान तक मोटर मार्ग निमार्ण सम्बन्धित आगणन एवं प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने वीरांगनाओं आदि की पेंशन से सम्बन्धित समस्या का निस्तारण करते हुए सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि वीरांगनाओं की पेंशन सयम से पहुॅचती रहे।किसी भी पेंशनधारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए,अन्यथा अनावश्यक परेशान करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने वीर नारियों व सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु समाज कल्याण विभाग को आवंटित भूमि का सीमांकन करने हेतु कमेटी गठित की तथा भविष्य में वन तथा समाज कल्याण विभाग के मध्य सीमांकन से सम्बन्धित विवाद उत्पन्न न हो।बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तथा लाभांवित व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय,उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक,रेखा कोहली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) रमेश सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल से.नि. बीएस रौतेला,भूतपूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह रौतेला,दीप चन्द्र बिष्ट,उमेश सिंह,दर्शन पन्त, आदि उपस्थित थे।

Ashok Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed